Thursday, January 28, 2021

सुरक्षा परिषद् - Security Council

सुरक्षा परिषद्

संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र के अनुसार शांति एवं सुरक्षा बहाल करने की प्राथमिक जिम्मेदारी सुरक्षा परिषद् की होती है. इसकी बैठक कभी भी बुलाई जा सकती है. इसके फैसले का अनुपालन करना सभी राज्यों के लिए अनिवार्य है. इसमें 15 सदस्य देश शामिल होते हैं जिनमें से पाँच सदस्य देश – चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका – स्थायी सदस्य हैं. शेष दस सदस्य देशों का चुनाव महासभा में स्थायी सदस्यों द्वारा किया जाता है. चयनित सदस्य देशों का कार्यकाल 2 वर्षों का होता है.

कार्य

  1. विश्व में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना.
  2. हथियारों की तस्करी को रोकना.
  3. आक्रमणकर्ता राज्य के विरुद्ध सैन्य कार्यवाही करना.
  4. आक्रमण को रोकने या बंद करने के लिए राज्यों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना.

संरचना

सुरक्षा परिषद् (Security Council) के वर्तमान समय में 15 सदस्य देश हैं जिसमें 5 स्थायी और 10 अस्थायी हैं. वर्ष 1963 में चार्टर संशोधन किया गया और अस्थायी सदस्यों की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 कर दी गई. अस्थायी सदस्य विश्व के विभिन्न भागों से लिए जाते हैं जिसके अनुपात निम्नलिखित हैं –

  1. 5 सदस्य अफ्रीका, एशिया से
  2. 2 सदस्य लैटिन अमेरिका से
  3. 2 सदस्य पश्चिमी देशों से
  4. 1 सदस्य पूर्वी यूरोप से

No comments:

Preproduction | Pre production क्या होता है ?

Preproduction | Pre production क्या होता है ? Table of Contents Preproduction kya hota hai – script– Lock the shooting script Budget- Finali...