Thursday, January 28, 2021

आसियान क्या है? (ASEAN)

आसियान क्या है?

आसियान (ASEAN) का पूरा नाम Association of Southeast Asian Nations है।

दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का संगठन एक क्षेत्रीय संगठन है जो एशिया-प्रशांत के उपनिवेशी राष्ट्रों के बढ़ते तनाव के बीच राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिये स्थापित किया गया था।

आसियान का आदर्श वाक्य ‘वन विजन, वन आइडेंटिटी, वन कम्युनिटी’ है।

8 अगस्त आसियान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आसियान का सचिवालय इंडोनेशिया के राजधानी जकार्ता में है।

सदस्य राष्ट्र

  1. इंडोनेशिया
  2.  
  3. मलेशिया
  4.  
  5. फिलीपींस
  6.  
  7. सिंगापुर
  8.  
  9. थाईलैंड
  10.  
  11. ब्रुनेई
  12.  
  13. वियतनाम
  14.  
  15. लाओस
  16.  
  17. म्यांमार
  18.  
  19. कंबोडिया

उद्देश्य

  • दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के समृद्ध और शांतिपूर्ण समुदाय के लिये आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति तथा सांस्कृतिक विकास में तेजी लाने हेतु।
  • न्याय और कानून के शासन के लिये सम्मान तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों के पालन के माध्यम से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना।
  • आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी, वैज्ञानिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में सामान्य हित के मामलों पर सक्रिय सहयोग और पारस्परिक सहायता को बढ़ावा देना।
  • कृषि और उद्योगों के अधिक उपयोग, व्यापार विस्तार, परिवहन और संचार सुविधाओं में सुधार और लोगों के जीवन स्तर सुधार में अधिक प्रभावी ढंग से सहयोग करने के लिये।
  • दक्षिण पूर्व एशियाई अध्ययन को बढ़ावा देने के लिये।
  • मौज़ूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के साथ घनिष्ठ और लाभप्रद सहयोग बनाए रखने के लिये।

No comments:

Preproduction | Pre production क्या होता है ?

Preproduction | Pre production क्या होता है ? Table of Contents Preproduction kya hota hai – script– Lock the shooting script Budget- Finali...